उ०प्र० राज्य महिला आयोग की मा० उपाध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जिला कारागार व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

उ०प्र० राज्य महिला आयोग की मा० उपाध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जिला कारागार व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

निरीक्षण भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायबरेलीः- 10 मार्च 2026
मा० उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जनपद भ्रमण के दौरान जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में नवजात बच्चियों की दादी, नानी बुआ, मौसी आदि के साथ केक काटकर व 60 महिलाओं को बेबी किट और मिठाई वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना के लाभ व महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1800 180 5220 सहित अन्य योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात मा० उपाध्यक्ष द्वारा शहर के वार्ड 05 खसपरी के आंगनबाड़ी केंद्र चक धरौरा का निरीक्षण किया गया जहां पर 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा आंगनबाड़ी केन्द्र पर मा० आयोग की उपाध्यक्ष द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया तथा केन्द्र पर उपस्थिति आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसके पश्चात मा० उपाध्यक्ष द्वारा जिला कारागार में पाकशाला, महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया गया तथा महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना एवं माता से साथ आवासित बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट, टॉफी का वितरण किया।
इसके पश्चात वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया जहां पर सभी कार्मिक रोस्टर के अनुसार उपस्थित मिले तथा वहां पर केन्द्र प्रबन्धक से कार्यालय के समस्त अभिलेखों महिलाओं से संबंधित प्राप्त प्रकरणों का अवलोकन तथा महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली गयी तथा केन्द्र प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
मा० उपाध्यक्ष द्वारा तत्पश्चात निरीक्षण भवन में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक मे वन स्टॉप सेंटर को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में कन्या के जन्म होने पर महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी प्रदान कराते हुए उनको उक्त योजना का लाभ दिलाया जाए, इसके लिए अस्पतालों में पोस्टर व पंपलेट डिस्प्ले कर महिलाओं को जागरूक किया जाए, जिससे शतप्रतिशत महिलाएं योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके, कोई भी लाभ से वंचित न रहें। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर पंपलेट चस्पा किए जाए, जिससे बच्चों को योजनाओं की जानकारी हो और वह घर जाकर अपने माता पिता को उन योजनाओं की जानकारी दे और वह उसका लाभ उठा सके। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शत प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए, इसके साथ ही जन जागरूकता हेतु अस्पताल परिसर में पात्रता व कार्ड कैसे और कहा बनवा सकते ही इसकी जानकारी डिस्प्ले की जाए। उन्होंने कहा कि सीएचसी व पीएचसी में समीक्षा कर यह सुनिश्चित कराया जाए कि चिकित्सक व अन्य स्टाफ अपने ड्यूटी के दौरान उपस्थित रहें। जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, एसएचओ महिला थाना पुष्पा शर्मा,बाल संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल महिला थानाध्यक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

Wed Mar 11 , 2026
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना रायबरेली:- 10 मार्च 2026उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में […]

You May Like

Breaking News

advertisement