“रेलयात्रियों को अब जोमैटो व स्विगी से सीट पर मिलेगा मनपसंद भोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 10 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

     रेलयात्रियों की यात्रा को सुगम, सुविधाजनक तथा आनंददायक बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से यात्रियों को अब अपनी सीट पर ही मनपसंद भोजन मंगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है।  इस व्यवस्था के अंतर्गत यात्री अपने पीएनआर नंबर के माध्यम से ई-कैटरिंग प्लेटफॉर्म पर लॉग-इन कर जोमैटो और स्विगी जैसे अन्य प्रतिष्ठित फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म से अपनी पसंद की रेस्तरां से भोजन ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर किया गया भोजन निर्धारित स्टेशन पर ट्रेन के आगमन के समय सीधे यात्री की सीट तक पहुंचाया जाएगा। यह स्मार्ट प्रणाली ट्रेन के समय को ट्रैक करके रखती है और उसी के अनुसार भोजन की डिलीवरी सुनिश्चित करती है, जिससे यात्रियों को ताज़ा, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके।

फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा मंडल के लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट और अमृतसर रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है। इस पहल से यात्रियों को यात्रा के दौरान विविध प्रकार के स्वादिष्ट भोजन का विकल्प उपलब्ध होगा, जिससे उनका रेल सफर और अधिक सुखद बन सकेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल रेलयात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा यह सुविधा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह सुविधा “रेलवन एप” पर भी उपलब्ध है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नो स्मोकिंग डे” पर युवाओं को तम्बाकू से दूर रहने का संदेश

Wed Mar 11 , 2026
आजमगढ़ । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 11 मार्च को “नो स्मोकिंग डे” मनाया जाएगा। इस अवसर पर आमजन को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद के सभी सरकारी चिकित्सालयों […]

You May Like

Breaking News

advertisement