पत्रकार राजकुमार जायसवाल के पिता जगदम्बा प्रसाद जायसवाल का हृदयाघात से हुआ निधन क्षेत्र में शोक की लहर

बिलरियागंज/आजमगढ़ । बिलरियागंज कस्बे में मंगलवार को वरिष्ठ व्यापारी एवं स्थानीय पत्रकार राजकुमार जायसवाल के पिता जगदम्बा प्रसाद जायसवाल का हृदयाघात से निधन हो गया। वह लगभग 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही कस्बे समेत आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी और परिजनों में कोहराम मच गया।


बताया जाता है कि जगदंबा प्रसाद जायसवाल गल्ला के थोक व्यवसाय से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यापारी के रूप में उनकी पहचान थी। उनका स्वभाव बेहद सरल, मिलनसार और हंसमुख था, जिसके कारण वे समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके अचानक निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


मृतक अपने पीछे चार पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके सभी पुत्र विवाहित हैं और अपने-अपने व्यवसाय में संलग्न हैं। पिता के निधन से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोमवार को रात्रि निधन
मंगलवार की दोपहर उनका अंतिम संस्कार मऊ जनपद के दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, जहां परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इधर, उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं को तरूण हत्या काण्ड में दिल्ली जाने से हाईवे झुमका तिराहे पर थाना पुलिस ने रोका

Thu Mar 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को तरूण हत्या काण्ड मामले में दिल्ली जाने से थाना पुलिस द्वारा झुमका तिराह पर ही रोक दिया गया।होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में मामूली विवाद में हुई तरुण की पीट पीट कर हत्या […]

You May Like

Breaking News

advertisement