Uncategorized

चैत्र चौदस मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी चिकित्सा सेवाएं : डा. मनीषा

पिहोवा, (प्रमोद कौशिक) 12 मार्च : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मनीषा सिंह ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में चैत्र चौदस मेले के दौरान आने वाले लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिए कि मेले में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए शहर में एंटी लार्वा व एंटी फ्लाई गतिविधियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। मक्खी मच्छर से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए दुकानों रेहड़ियों आदि पर साफ सफाई के रख-रखाव हेतु उन्हें समय-समय पर जागरूक करते रहें।
उन्होंने कहा कि हर प्रकार के खाद्य पदार्थ को ढक कर रखने व कटे फटे फल न बेचने के बारे में भी जांच करते रहें। लोगो को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पानी के नमूनों का ओटी व बीटी टेस्ट किया जाए। इस कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने पब्लिक हेल्थ विभागीय टीम के साथ मिलकर 9 पानी के नमूने बीटी टेस्ट के लिए जिला लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजे है व 15 ओटी टेस्ट किए हैं जो कि पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में एंटी लार्वा/एंटी फ्लाई कार्य किया व पानी के नमूनों की जांच की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel