Uncategorized

फिरोजपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस में आचार्य पंडित परशुराम शुक्ल जी ने बताया कि मानव जीवन का वास्तविक लक्ष्य ईश्वर की प्राप्ति और धर्म के मार्ग पर चलना ही है

(पंजाब) फिरोजपुर 13 मार्च {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

      फिरोजपुर शहर की एकता नगर कॉलोनी हॉल में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास जी आचार्य पंडित परशुराम शुक्ल जी महाराज श्री धाम वृंदावन जी  ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन का वास्तविक लक्ष्य ईश्वर की प्राप्ति और धर्म के मार्ग पर चलना है। मनुष्य का जीवन तभी सफल होता है जब वह भगवान का स्मरण, भजन और आराधना करता है।

  कथा के दौरान बताया गया कि भगवान नारायण सम्पूर्ण सृष्टि के मूल और आधार हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में धर्म, सत्य और भक्ति को अपनाना चाहिए। भगवान के नाम का स्मरण करने से मन शुद्ध होता है और जीवन में सुख, शांति तथा आनंद की प्राप्ति होती है।

    कथा व्यास जी ने कहा कि सत्संग, सेवा, योग और ध्यान के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है। संतों का संग और प्रभु नाम का जप मनुष्य को पापों से दूर कर धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

     कथा में भगवान के दिव्य चरित्रों का भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो गए और भजन-कीर्तन के साथ प्रभु नाम का गुणगान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया और प्रभु की भक्ति में लीन रहे।
आयोजकों में मुख्य रूप से श्री अमित शर्मा निवासी गुरु नगर डॉक्टर युवराज नारंग राजेश सचदेवा वह समस्थ नगर निवासी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel