10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान, घर-घर सर्वे से संचारी रोगों पर कड़ा प्रहार

                           

आजमगढ़। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार पूरे अप्रैल माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब दस्तक अभियान आगामी 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. एन. आर. वर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि पंचायती राज, शिक्षा, नगर निकाय, बाल विकास, सिंचाई, जल निगम एवं अन्य संबंधित विभागों से अपेक्षा की गई है कि वे अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा है कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर संचारी रोगों के लक्षणों की पहचान, बचाव एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी तथा माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करते हुए हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे गतिविधियों का प्रभावी संचालन एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।
इस संबंध में डिप्टी सीएमओ/नोडल वेक्टर बॉर्न डॉ. अविनाश झा ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान टीमें घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की पहचान करेंगी तथा मलेरिया, डेंगू आदि वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं लार्वा नियंत्रण गतिविधियों पर विशेष फोकस किया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के बुखार या लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

(डाॅ एन आर वर्मा)
मुख्य चिकित्साधिकारी
आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement