सांसद नवीन जिन्दल ने पैरा राइफल शूटर रीना रानी की उपलब्धियों की सराहना कर बढ़ाया हौसला

सांसद नवीन जिन्दल ने पैरा राइफल शूटर रीना को आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहायता देने की कही बात।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 अप्रैल : पैरा राइफल शूटर रीना रानी अपने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जीते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक लेकर सांसद नवीन जिन्दल से मिली। रीना रानी ने सांसद नवीन जिन्दल को अपनी उपलब्धियों और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राइफल शूटिंग में देश का नाम ऊंचा करने के लक्ष्य से भी अवगत कराया। रीना ने सांसद नवीन जिन्दल को, अपना खेल जारी रखने और अच्छे परिणाम लाने के लिए आर्थिक सहायता का भी मांगपत्र सौंपा।
सांसद नवीन जिन्दल ने रीना रानी के जज्बे, लगन और कठिन मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सीमित संसाधनों और शारीरिक कठिनाई के बावजूद रीना ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह सराहनीय हैं और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
इस अवसर पर सांसद ने यह भी संज्ञान लिया कि रीना रानी को अपने खेल को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तुरंत सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रतिभा संसाधनों के अभाव में रुकनी नहीं चाहिए।
सांसद नवीन जिन्दल की टीम द्वारा शीघ्र ही रीना की आवश्यकताओं का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा और उसे आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा कर सके।
उल्लेखनीय है कि सांसद नवीन जिन्दल स्वयं एक खिलाड़ी है। युवाओं को नशे से दूर करने और खेलों के प्रति उत्साहित करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में युवा खेलों से जुड़े और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कामनामुक्त प्रेम ही हमें परमात्मा तक ले जाता है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

Thu Apr 9 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम मुरथल हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सान्निध्य में समर्थगुरु आनंद धाम […]

You May Like

advertisement