बिलरियागंज (आजमगढ़): आग की चपेट में आई एक बीघा गेहूं की फसल, किसानों को भारी नुकसान

संवाददाता राजकुमार जायसवाल

बिलरियागंज क्षेत्र के तुर्क पड़री गांव में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग से प्रभावित खेत रामप्रसाद यादव, झारखंडे यादव और पाखंडी यादव के बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे अचानक खेत से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए और बाल्टियों से पानी तथा मिट्टी डालकर आग बुझाने में लग गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हवा शांत रहने के कारण आग को और फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। तुर्क पड़री निवासी आशीष के अनुसार, इस घटना में रामप्रसाद यादव की लगभग आठ बिस्वा, झारखंडे यादव की आठ बिस्वा और पाखंडी यादव की करीब चार बिस्वा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। कुल मिलाकर करीब एक बीघा फसल के नुकसान से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज-नये चौक के पास लगे बैनर को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

Fri Apr 10 , 2026
संवाददाता राजकुमार जायसवाल बिलरियागंज । स्थानीय बाजार में मंगलवार को नये चौक के पास लगे बैनर को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश रहा। जिसको लेकर बाजार के पक्का पोखरा निवासी रामकरन यादव पुत्र स्वर्गीय रामदेव यादव थाना बिलरियागंज ने तहरीर दिया है कि नये चौक के पास […]

You May Like

Breaking News

advertisement