वृक्षों की सुरक्षा, सिंचाई और परवरिश की जिम्मेदारी भी संभालेगी समिति – मीनू रस्तोगी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भारतीय इतिहास संकलन समिति के सदस्यों ने सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 350 पौधों का वृक्षारोपण करके उनकी सुरक्षा, सिंचाई और परवरिश की जिम्मेदारी संभालने का भी संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार गर्ग के निर्देशन में भारतीय इतिहास संकलन समिति के सदस्यों ने विद्यालय के विशाल मैदान में पीपल, बेल, जामुन, नींबू, सहजन आदि के 350 पौधों का वृक्षारोपण किया।
भारतीय इतिहास संकलन समिति की जिला महिला प्रमुख मीनू रस्तोगी ने कहा कि आज सरस्वती विद्या मंदिर में लगाए जा रहे 350 पौधों की समय-समय पर खाद, पानी, सुरक्षा और संपूर्ण परवरिश की जिम्मेदारी समिति निर्वहन करेगी।
भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि वृक्ष ऑक्सीजन छोड़कर कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और मानव कार्बन डाइऑक्साइड छोड़कर ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं। इस प्रकार मानव और वृक्ष परस्पर एक दूसरे पर निर्भर हैं। इसलिए हमें अपना जीवन बचाने के लिए वृक्षारोपण करना और पौधों का जीवन सुरक्षित करना अनिवार्य होगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि राष्ट्र, धर्म एवं समाज कल्याण हेतु समर्पित भारतीय इतिहास संकलन समिति सहित अनेक समाजसेवियों ने “एक वृक्ष अपनी मां के नाम” लगाकर विद्यालय से चिर स्थाई संबंध जोड़ा है। इसके लिए विद्यालय परिवार गदगद है और सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त करता है।
डॉ. सुभाष पाल, सुमन लता शर्मा, किरन गर्ग, रेखा शर्मा, अवधेश गर्ग, अरविंद शंकर शुक्ला, दुर्वेश सैनी, सुभाष चंद्र शर्मा, श्रेय अग्रवाल आदि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा एवं अध्यापक मंडल के साथ विद्यालय के विशाल प्रांगण में 350 पौधे लगाकर वृक्षारोपण उत्सव धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला बौद्धिक प्रमुख अतुल कुमार शर्मा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा सेतु पोर्टल के जरिए एक ही दिन में हुआ निराकरण

Wed Jul 15 , 2026
ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ घंटों में जुड़ा राशन कार्ड में आवेदक की पुत्री का नाम कलेक्टर ने श्री बसंत को सौंपा संशोधित राशन कार्ड कांकेर 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं प्रदाय कराई जा […]

You May Like

advertisement