बिलरियागंज-नये चौक के पास लगे बैनर को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

संवाददाता राजकुमार जायसवाल

बिलरियागंज । स्थानीय बाजार में मंगलवार को नये चौक के पास लगे बैनर को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश रहा।

जिसको लेकर बाजार के पक्का पोखरा निवासी रामकरन यादव पुत्र स्वर्गीय रामदेव यादव थाना बिलरियागंज ने तहरीर दिया है कि नये चौक के पास एक बैनर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सम्मान को धूमिल करने के लिए आशुतोष सिंह कार्यकारी अध्यक्ष यूथ , अभिनव तिवारी महामंत्री और गुलशन कुमार प्रभारी आजमगढ़ द्वारा बैनर बनाकर लगाया गया है। बैनर के बीच में लिखा गया है आपको क्या चाहिए जिसके बाई तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो के नीचे अखिलेश का ” ल्यारी राज ” और बैनर के दाएं तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाई गई है और लिखा गया है “धुरंधर” सीएम । जिसको लेकर क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आक्रोश व्यक्त करने वालों में राम विनय यादव,दिनेश यादव,मोहम्मद आरिफ खान,कोमल पासवान, राकेश विश्वकर्मा, आसिफ अहमद आदि लोग रहे। वही जानकारी होने पर पुलिस ने बैनर को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement