एलआईसी बीमा सखी पहल से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का नया अवसर

बलरामपुर, 10 अप्रैल 2026/ जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
भारतीय जीवन बीमा निगम के समन्वय से महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु उन्हें “एलआईसी बीमा सखी” के रूप में चिन्हांकित कर एजेंट कोड प्रदान किया जा रहा है। जिले में अब तक 33 महिलाओं को बीमा सखी के रूप में कार्य करने के लिए चयनित किया जा चुका है, जिससे उन्हें स्वरोजगार के साथ-साथ आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।
इसी कड़ी में महिलाओं के कौशल विकास और कार्य दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्यरत 33 बीमा सखियों के साथ-साथ 65 नए चिन्हांकित सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर एलआईसी विकास अधिकारी श्री सावन जायसवाल ने बीमा के महत्व, उसके लाभ, बीमा प्रक्रिया, ग्राहकों से संवाद के तरीके एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमा परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता का मजबूत आधार भी बनता है। इस दौरान उन्होंने बीमा सखियों को अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को बीमा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। जिससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज एवं अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस ने हिमंता बिस्वा सरमा का फूंका पुतला

Fri Apr 10 , 2026
कांग्रेस ने फूंका हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला। जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहा, आज़मगढ़ पर विरोध प्रदर्शन करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। यह पुतला दहन उनके द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष […]

You May Like

advertisement