स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को है हराना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : विकास क्षेत्र पवांसा के जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ डॉ सचिन यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर ए एन एम सरिता सागर ने बताया कि अपने दरवाजों एवं खिड़कियों पर जाली लगाएं ,नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने दें और पानी की टंकी को पूरी तरह से साफ रखें। इस प्रकार हम मच्छरों से बचाव करके बुखार एवं संचारी रोगों से दूर रह सकते हैं।
बच्चों को जानकारियांँ देते हुए डॉ० सचिन यादव ने बताया कि खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को साबुन से धोएं, कुपोषित बच्चों का पूरी तरह ध्यान रखें,तथा जानवरों के बाड़े घरों से दूर ही बनाएं।
गांव में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं ने “स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है।” आदि नारे लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल कुमार शर्मा ने शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने पर विशेष बल देते हुए कहा कि जल भराव से प्रदूषण तो होता ही है , साथ में बहुत सी बीमारियांँ उत्पन्न होती हैं।
इस अवसर पर नोडल शिक्षक सेवाराम सिंह, सीमा चौधरी, ग्राम प्रधान विष्णु कुमार उर्फ विनय चौधरी, श्यामभवी मिश्रा, उपासना चौधरी, मामराज, विनीता, मुकेश देवी, देववती, अनीता रानी, मनीष जोशी, नेहा, हिमांशी, सावित्री, प्रियांशु, हर्ष, ताज मोहम्मद, गौरी शर्मा, जाने आलम आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन तृषा लोधी ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में हेल्थ जूस एंड शेक की दुकान का हुआ उद्घाटन

Sat Apr 11 , 2026
कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में हेल्थ जूस एंड शेक की दुकान का हुआ उद्घाटन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , शुक्रवार को कस्बे में हेल्थ जूस एंड शेक सेंटर की दुकान का उद्घाटन किया गया। जिससे स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है […]

You May Like

advertisement