सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को अप्रैल महीने का राशन किया गया वितरण

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को अप्रैल महीने का राशन किया गया वितरण।

वरिष्ठ समाज सेवक श्री प्रवेश सिडाना मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।

पंजाब (फिरोजपुर)
11 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

  सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज और ब्रिज भूषण धवन की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को अप्रैल महीने का राशन वितरण किया गया। 
      श्री प्रवेश सिडाना मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि "चिड़ि चोंच भर ले गई नदी न घाटीयो नीर दान दिए कुछ ना घटे कह गए भगत कबीर"। इसलिए यथाशक्ति अनुसार दान करना चाहिए। और यह वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। इनकी कार्य शैली को देखते हुए मैं इस वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करता हूं। लेकिन मेरा मानना है कि राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए। और यह सोसाइटी इन जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को पूरा कर रही हैं। 

   भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से विश्व कल्याण एवं सरबत के भले के लिए कामना की गई।

      इस मौके पर जगदीश बजाज, डॉक्टर के सी अरोड़ा, 

केवल कृष्ण जोशी, कृष्ण कुमार सचदेवा,कुलदीप शर्मा, अनिल कालिया, बलविंदर पाल शर्मा बृजभूषण धवन ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता

Sat Apr 11 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत : रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता कोतवाली पुलिस ने बैंक क्रेडिट अफसर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते […]

You May Like

Breaking News

advertisement