राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) सी.बी. गंज में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सी.बी. गंज में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में तथा डॉ. मधु गुप्ता द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं को समय पर पंजीकरण, कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच (ANC), आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का सेवन, टीटी टीकाकरण तथा संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत “फुट प्रिंट थीम (Womb to World)” पर विशेष गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें माताओं एवं नवजात शिशुओं के पदचिन्ह (Foot Prints) लेकर “सुरक्षित मातृत्व – स्वस्थ शिशु” संदेश प्रदर्शित किया गया। इस गतिविधि में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके अतिरिक्त पोस्टर गतिविधि एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से समुदाय को प्रेरित किया गया। आशा एवं एएनएम द्वारा मातृ स्वास्थ्य, पोषण एवं संस्थागत प्रसव के महत्व पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सभी आशा, एएनएम एवं स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही, जिसमें विशेष रूप से हृदेश, सरिता, मनमोहन, मोनू एवं सूरज का सहयोग सराहनीय रहा। सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित मातृत्व अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा समुदाय में मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मीडिया वैल बिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने मुख्यमंत्री सैनी से की मुलाक़ात

Sun Apr 12 , 2026
एम.डब्ल्यू.बी. ने हरियाणा में संस्था के साथ शुरू से जुड़े पत्रकारों के मुफ्त फैमिली हैल्थ इंश्योरेंस करवाए : चन्द्र शेखर धरणी। चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक /संजीव कुमारी 11 अप्रैल : मीडिया वैल बिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाक़ात की।उन्होंने सी.एम. को […]

You May Like

Breaking News

advertisement