बैसाखी महोत्सव में मुख्यमंत्री भी उड़ा सकते है 6 फीट की रंग बिरेंगी पतंग

बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रसिद्ध कलाकार लखविन्द्र वडाली और कुलविन्द्र बिल्ला प्रस्तुत करेंगे यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम।
ड्रोन शो के साथ-साथ पतंगबाजी भी रहेगा बैसाखी महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 अप्रैल को 11 बजे करेंगे बैसाखी महोत्सव 2026 का शुभारंभ।
बैसाखी महोत्सव में सजा हरियाणवी सांस्कृतिक विरासत का मंच, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 12 अप्रैल : बैसाखी महोत्सव 2026 ड्रोन शो के साथ साथ रंग बिरंगी पतंगों के लिए एक नई पहचान बनाएगा। इस बैसाखी महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी परम्परागत संस्कृति का निर्वहन करने के लिए पतंग उडा सकते है। इस महोत्सव में मुख्यमंत्री के लिए 6 फीट की रंग बिरंगी पतंग भी तैयार की है। अहम पहलू यह है कि बैसाखी महोत्सव में हरियाणा सांस्कृतिक विरासत का मंच सजा है।
कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहली बार बैसाखी महोत्सव 2026 का बडा मंच बनने जा रहा है। इस महोत्सव को पहली बार प्रदेश सरकार की तरफ से सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। इस महोत्सव की व्यवस्थाओं एवं प्रबंधों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने केडीबी मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया और कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा सके।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैसाखी महोत्सव 2026 का शुभारंभ 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले बैसाखी महोत्सव में लगाए जाने वाले लगभग स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद बैसाखी के मौके पर पतंग उड़ाने के लिए बनाए गए विशेष स्टॉल का अवलोकन करने के साथ साथ पतंग भी उडा सकते है। इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिख सांस्कृतिक धरोहर प्रदर्शनी एवं हरियाणा की विकासात्मक योजना पर आधारित अवलोकन करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा कुश्ती दंगल, सर्कल कबड्डी, हरियाणवी स्टाइल पगड़ी, दस्तारबंदी, गतका सहित हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत एवं ग्रामीण परिवेश पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। यह महोत्सव अपने आप में एक अनूठा महोत्सव होगा। इस महोत्सव के एक मंच पर हरियाणा व पंजाब की सांस्कृतिक विरासत के झरोखों से आत्मसात करने का अवसर मिल रहा है।
प्रसिद्ध कलाकार लखविन्द्र वडाली व कुलविन्द्र बिल्ला प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बैसाखी महोत्सव 2026 को 13 अप्रैल को सायं 7 बजे प्रसिद्ध कलाकार लखविन्द्र वडाली मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे, 14 अप्रैल को मुख्य मंच पर सायं 7 बजे प्रसिद्ध कलाकार कुलविन्द्र बिल्ला की प्रस्तुति होगी। इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समापन समारोह में पहुंचेंगे।
बैसाखी महोत्सव 2206 में दिखाई जाएगी कैसे निकलती है गेहूं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पहली बार इस बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रदर्शनी के दौरान आमजन को दिखाया जाएगा कि कैसे गेहूं निकाली जाती है तथा उसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
बैसाखी महोत्सव 2026 में आयोजित की जाएगी लस्सी प्रतियोगिता
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बैसाखी महोत्सव 2026 में लस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न तरीकों से लस्सी प्रतिभागी बनाएंगे, इस लस्सी प्रतियोगिता में वे शुद्ध व्यंजनों का प्रयोग करेंगे। इसके लिए अलग से कमेटी की ड्यूटी लगाई गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल द्वारा निशुल्क दंत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

Mon Apr 13 , 2026
शिविर में 80 मरीजों की जांच की गई और जरूरतमंद व्यक्तियों/मरीजों को मुफ्त में दवा भी दी गई पंजाब) फिरोजपुर 12 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement