
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : महानगर भाजपा द्वारा बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम से वीरांगना चौक, कैंट तक नारी शक्तिवंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत एक भव्य मातृशक्ति बाइक रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
माननीय सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार,
अनिल कुमार जी (प्रतिनिधि – वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार),
Sanjeev Agarwal, MLA Cantt,
अधीर सक्सेना,
डॉ. आदेश गंगवार,
पुष्पा पांडेय (सदस्य, महिला आयोग) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने HPV टीकाकरण को बढ़ावा देने एवं बेटियों को सुरक्षित भविष्य देने का संदेश दिया तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
यह रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. विश्राम सिंह एवं DIO डॉ. प्रशांत रंजन के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अभियान में डॉ. मधु गुप्ता एवं सीबीगंज स्वास्थ्य टीम (सरिता SN, आशा, राखी, कुसुम, रोशनी, नेहा एवं अन्य) की सक्रिय एवं सराहनीय भागीदारी रही।
डॉ. मधु गुप्ता ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए रैली में सक्रिय सहभागिता की तथा प्रभावी प्लेकार्ड्स के माध्यम से HPV टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह रैली महिलाओं की बढ़ती शक्ति, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का प्रतीक रही। बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बनाया।
HPV टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव है — सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को समय पर टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए।


