कृतीका मिगलानी ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ सेंट थोमस कानवेंट स्कूल में किया टॉप

27 छात्राओं ने 75 फीसदी से ज्यादों अंकों के साथ बढ़ाया स्कूल का मान, प्रबंधक कमेटी व प्राचार्या ने विद्यार्थियों व स्टाफ को दी शुभकामनाएं।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 अप्रैल : सेंट थोमस कानवेंट स्कूल कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों का सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है। छात्रा कृतीका मिगलानी ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया। इस परिणाम पर प्रबंधक कमेटी एमडी अंजली, डिप्टी एमडी कार्तिके व प्राचार्या रजनी ने 10वीं के बेहतर परिणाम आने पर विद्यार्थियों और स्टाफ को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा में 55 विद्यार्थियों ने सीबीएसई की परीक्षा में हिस्सा लिया था। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा कृतीका मिगलानी ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम, जसमीन ने 94.4 अंकों के साथ दूसरे और अरव सैनी ने 90.6 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के 27 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ की लगन और बच्चों के सहयोग से कड़ी मेहनत की है। जिसके बदोलत स्कूल ने बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। इससे पहले भी स्कूल का परिणाम बेहतर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वो आगे भी लगन और मेहनत से पढ़ाई करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करें। विद्यार्थी की सफलता से माता-पिता, शिक्षक और स्कूल का नाम रोशन होता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तैतीस प्रतिशत महिला आरक्षण भाजपा पार्टी की देन : ज्योति सैनी

Fri Apr 17 , 2026
थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 अप्रैल ; आज डॉ. रेखा रानी चेयरपर्सन नगरपालिका चीका के कुरुक्षेत्र स्थित आवास पर पहुंची ज्योति सैनी जिलाध्यक्ष भाजपा कैथल का डॉ. रेखा रानी चेयरपर्सन द्वारा स्वागत किया गया। उनके आवास पर पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने बताया की नारी शक्ति वंदन अधिनियम […]

You May Like

Breaking News

advertisement