
जिलाधिकारी बरेली व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत रविन्द्रालय, रिजर्व पुलिस लाइन्स, बरेली में किया गया गोष्ठी का आयोजन
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : अविनाश सिंह जिलाधिकारी बरेली एवं अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रविन्द्रालय, रिजर्व पुलिस लाइन्स, बरेली में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के संबंध में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्री मुकेश चन्द्र मिश्र, एसपी उत्तरी, श्री मानुष पारीक, एसपी सिटी, श्रीमति अंशिका वर्मा, एसपी साउथ, श्री मोहम्मद अकमल खान, एसपी ट्रैफिक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व परीक्षा कैंद्रो के सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक के दौरान परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो सके।


