केन्द्रीय विद्यालय में 55वीं में संभागीय शतरंज एवं वॉलीबॉल बालिका वर्ग प्रतियोगिता शुरू

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

केन्द्रीय विद्यालय में 55वीं में संभागीय शतरंज एवं वॉलीबॉल बालिका वर्ग प्रतियोगिता शुरू

आज दिनांक 22 अप्रैल दिन बुद्धवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका वर्ग की शतरंज एवं बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । जिसका उद्घाटन विद्यालय प्रबन्ध समिति की नामित अध्यक्ष, मुख्य अतिथि श्रीमती अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, रायबरेली द्वारा किया गया । समारोह शुरू होने पर प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि के साथ साथ पर्यवेक्षक श्री अम्बरीश गुप्ता प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय बी एच ई एल जगदीशपुर का हरित स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । अतिथियों के स्वागत में बच्चों ने स्वागत गीत गाये एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों द्वारा उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया । उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ साथ शारिरिक विकास पर भी बल दिया जिसके लिए प्राचार्य ने खेल को महत्वपूर्ण बताते हुए खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया । उन्होंने एक खिलाड़ी की प्राथमिकता व जीत के आवश्यक कारकों के बारे में बताते हुए जीत का गुरुमंत्र भी दिया एवं सभी टीमों के लिए खेल की जीत की शुभकामनाएं भी दी । वहीं मुख्य अतिथि द्वारा भी खेल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल में एक खिलाड़ी भले हार जाए किंतु खेलभावना की जीत होना आवश्यक है । इसके साथ ही उनके द्वारा खेल को शुरू करने की घोषणा की गई । स्थल उप प्राचार्य द्वितीय पाली रमेश चन्द्र दुबे द्वारा भी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित जनों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया । उद्घाटन समारोह में उप प्राचार्य राजेश त्रिपाठी व प्रधानाध्यापकद्वय आर बी शर्मा व कमलेश कुमार एवं अभिषेक सिंह, आशुतोष मिश्र, अभिषेक यादव, पूनम शुक्ला, पम्मी गुप्ता एवं नेहा गौतम सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आकांक्षा पांडेय द्वारा किया गया ।
केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में लखनऊ सम्भाग के विभिन्न केन्द्रीय विद्यलयों की कुल 21 टीमें अपने 119 खिलाड़ियों के साथ प्रतिभाग कर रहीं हैं । खेल शिक्षक सुनीत कुमार यादव एवं अमिता अग्निहोत्री के कुशल निर्देशन व मैच रेफरी महेन्द्रनाथ, धीरेन्द्र सिंह, विजय शंकर सिंह, रूपा शुक्ला, एवं ओंकार सिंह सहित निर्णायक मण्डल के वॉलीबॉल के 14 एवं शतरंज के 6 सदस्यों की निगरानी में खेले गए ।
उद्घाटन मैच अंडर-17 में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रायबरेली प्रथम पाली ने केन्द्रीय विद्यालय एएमसी लखनऊ को 25-17 एवं 25-9 से सीधे सेटों में एवं केन्द्रीय विद्यालय कानपुर कैंट ने रायबरेली द्वितीय पाली को भी सीधे सेटों में 25-19 एवं 25-21 से हराया ।
अंडर- 14 में रायबरेली प्रथम पाली ने अर्मापुर कानपुर को 25-7 एवं 25-15 से पराजित किया ।
शतरंज के लीग मैच भी कांटे के मुकाबले विभिन्न आयु वर्गों के बीच हुए, लीग मुकाबले कल भी जारी रहेंगे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Thu Apr 23 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न रायबरेली:- 22 अप्रैल 2026,जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जनपद स्तर पर संचालित प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा […]

You May Like

advertisement