डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रायबरेली:- 22 अप्रैल 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जनपद स्तर पर संचालित प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध अद्यतन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।
बैठक के दौरान विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अपेक्षित सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वे विशेष कार्ययोजना बनाकर शीघ्र सुधार लाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० सतीश प्रसाद मिश्रा, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद कुमार, उपायुक्त एन०आर०एल०एम० सविता सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्मी बढ़ते ही बिजली विभाग की सांसें फूलने लगी

Thu Apr 23 , 2026
गर्मी बढ़ते ही बिजली विभाग की सांसें फूलने लगी 22 अप्रैल 2026 बदायूं कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं अभी गर्मी कुछ दिनों से ही बढ़ना शुरू हुई है वैसे ही बिजली विभाग की सांस फूल रही हैं एक और जहां संविदा कर्मियों का क्षत विक्षत शब लाइन […]

You May Like

advertisement