
(पंजाब) फिरोजपुर 25 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए, पंजाब की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के तहत आम आदम पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने भाजपा का दामन थामा है। इस अवसर पर फिरोज़पुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री चरण दास हांडा ने श्री राघव चड्ढा, श्री संदीप पाठक (संगठन विस्तारक), श्री अशोक मित्तल (डिप्टी स्पीकर), तथा राज्यसभा सांसद श्री हरभजन सिंह, सुश्री स्वाति मालीवाल, श्री विक्रमजीत सिंह साहनी और श्री संजीव अरोड़ा का भाजपा में हार्दिक स्वागत किया।
श्री हांडा ने कहा, "इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पंजाब में पार्टी का आधार निश्चित रूप से मजबूत हुआ है। भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री के विजन में आस्था जताते हुए आए इन वरिष्ठ नेताओं का हम अभिनंदन करते हैं।"
साथ ही, श्री हांडा जी ने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर नए और पुराने का सामंजस्य ही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हमें पार्टी के उन समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की तपस्या को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने हर विपरीत परिस्थिति में धैर्य और साहस के साथ पार्टी की सेवा की है। भाजपा की नींव इन्हीं जमीनी कार्यकर्ताओं के त्याग से बनी है। पार्टी नेतृत्व का यह दायित्व है कि वह इन पुराने कार्यकर्ताओं के संघर्ष का उचित सम्मान सुनिश्चित करे, क्योंकि वे ही पार्टी की रीढ़ हैं।”
श्री हांडा ही ने विश्वास व्यक्त किया कि नए साथियों के अनुभव और पुराने कार्यकर्ताओं के समर्पण का मेल पंजाब में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और आने वाले समय में प्रदेश में एक सशक्त और जनहितैषी सरकार का मार्ग प्रशस्त करेगा।


