
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी,नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आज पंचायत भवन के सभागार में, कुरुक्षेत्र से सैकड़ों महिलाएं करेंगी कार्यक्रम में शिरकत, कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी।
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 26 अप्रैल : जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे पंचायत भवन के सभागार में होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी मुख्य अतिथि होंगी। इतना ही नहीं जिप चेयरपर्सन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को सभी के साझे प्रयासों से ऐतिहासिक और सफल बनाया जाएगा।
जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में 27 अप्रैल को पंचायत भवन के सभागार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और सैंकडों महिलाओं को सम्बोधित करेंगी। इस कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों , कर्मचारियों की कार्यक्रम के लिए प्रबंध करने और सफल बनाने के लिए ड्यूटियां भी लगाई है। सभी संबंधित विभागों द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भाग लेंगी।
उन्होंने कहा कि सभी बीडीपीओ, सैल्फ हैल्प ग्रुप से सम्बन्धित अधिकारी महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा संगठन की तरफ से भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों और सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।


