स्वास्थ्य चिकित्सा और रक्तदान शिविर में उमड़े सैकड़ों लोग वन मंत्री ने किया उद्घाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब और अजय प्रतिमा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रेम नगर सूद धर्मकांटा के पास स्वास्थ्य चिकित्सा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और रक्तदान किया। आई.एम.ए. ब्लड बैंक के सहयोग से लगे रक्तदान शिविर का उदघाटन ।वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने किया। मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण डा.अजय गुप्ता,डा. अतुल वर्मा,डा.एम.एम.अग्रवाल, डा. आर.के.गुप्ता,डा. वी.पी.भारद्वाज ने किया। रक्तदान करने वालों में आयुष निगम,पारस अरोरा,संजीव राठौर, गौरव सिंह,उरम पटेल,जितेंद्र सिंह,डा. नितिन गुप्ता,राज वीर,आशीष, राम सरन,प्रशांत गुप्ता सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। प्रमुख रूप से शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. शरद अग्रवाल, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, डा.जे.पी.सेठी,मुकेश सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कायस्थ सेना कल्याण परिवार रजिस्टर्ड द्वारा एक आर्थिक रूप से जरूरत मंद परिवार की बिटिया की शादी में किया सहयोग

Mon Apr 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : विश्वनाथ पुरम कॉलोनी निवासी एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बिटिया की 26 अप्रैल आज शादी थी कायस्थ सेना कल्याण परिवार के संरक्षक संजीव कुमार सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान एडवोकेट प्रदेश महासचिव श्यामदीप सक्सेना एडवोकेट के नेतृत्व में आज कायस्थ सेना […]

You May Like

Breaking News

advertisement