मां चिंतपूर्णी जयंती के उपलक्ष में 149वीं मासिक बस यात्रा हुई रवाना: सरबजीत (सनी)

मां चिंतपूर्णी जयंती के उपलक्ष में 149वीं मासिक बस यात्रा हुई रवाना: सरबजीत (सनी)

(पंजाब) फिरोजपुर 28 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  भगवती मां की अपार कृपा से मां छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव के उपलक्ष में 149वीं बस यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी इत्यादि रमणीक धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम बहन ज्योति बजाज जी के परिवार द्वारा निभाई गई। इस मौके पर पंडित जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके बस को रवाना किया गया। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। 
        सरबजीत शर्मा ने बताया कि यह बस कांशी नगरी, मनजीत पैलेस, मोदी मिल से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और भविष्य में भी माता रानी की कृपा से निरंतर जारी रहेगी। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए चाय नाश्ता सहित भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है। मई महीने की बस यात्रा 17मई दिन रविवार को जाएगी।

  इस अवसर पर पवन भाटिया,सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, राजिंदर मोंगा, विक्की हांडा आदि उपस्थित रहे। 
       एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम पर खाद्य सामग्रियों की सघन जांच अभियान

Tue Apr 28 , 2026
कोण्डागांव, 28 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के थीम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा 27 अप्रैल 2026 से 11 मई […]

You May Like

Breaking News

advertisement