
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 28 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रो. संजीव शर्मा, तत्काल प्रभाव से “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षेत्रीय रिपॉजिटरी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
प्रो. संजीव शर्मा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपने के लिए कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे तथा पांडुलिपि सर्वेक्षण से संबंधित कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएंगे।


