जनगणना 2027 के अंतर्गत जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार बरेली में स्व-गणना कार्यक्रम किया गया आयोजित

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : जनगणना 2027 के अन्तर्गत प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की प्रकिया में दिनांक 22 मई से 20 जून 2026 तक सभी क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर जाकर भारत सरकार द्वारा अधिसूचित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करेंगे।
जनगणना केवल नागरिकों की संख्या का आंकलन मात्र ही नहीं, अपितु यह आयु, लिंग, साक्षरता, आर्थिक गतिविधि इत्यादि महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों के संग्रह की राष्ट्रीय महत्व की प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की नीतियों एवं योजनाओं का निर्धारण किया जाता है। भारत सरकार द्वारा इस बार डिजिटल माध्यम से जनगणना कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में दिनांक 07.05.2026 से 21.05.2026 तक स्वप्रेरणा से स्व-गणना (Self Enumeration) का प्रावधान किया गया है।
उ०प्र० जनगणना निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार आज दिनांक 07.05.2026 को जनपद बरेली में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी बरेली के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार बरेली में स्व-गणना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डा अरूण कुमार, मा० मंत्री उ०प्र० सरकार, श्री छत्रपाल सिंह गंगवार, मा० सांसद, श्री बहोरन लाल मौर्य, मा० विधान परिषद सदस्य, डा० राघवेन्द्र शर्मा, मा० विधायक बिथरी चैनपुर, डा० डी०सी० वर्मा, मा० विधायक मीरगंज, श्री संजीव अग्रवाल, मा० विधायक कैण्ट एवं श्री उमेश गौतम, मा० महापौर, नगर निगम बरेली द्वारा जनपद में स्वगणना प्रक्रिया का शुभारम्भ कर स्व-गणना की गई।
जनपद बरेली के जनगणना प्रभारी राकेश कुमार सिंह एवं उपहार मिश्रा द्वारा उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों व कर्मचारियो को स्व-गणना की प्रक्रिया से अवगत कराया।
इस कार्यक्रम में समस्त जनप्रतिनिधियों ने आम जनमानस से भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्य में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर स्व-गणना कराये जाने का आवाहन किया।
कार्यकम में जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधियों के साथ अपर जिलाधिकारी (नगर/प्रशा०/ न्यायिक), उप जिलाधिकारी सदर एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इसके उपरांत प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर बरेली के साथ जनगणना प्रभारी जनपद बरेली द्वारा श्री भूपेन्द्र एस चौधरी, मा० आयुक्त, बरेली मण्डल बरेली से भेंट की गई। आयुक्त बरेली द्वारा स्वयं स्व-गणना कर जनपद के समस्त नागरिको को अधिक से अधिक संख्या में भारत की जनगणना-2027 में प्रतिभाग कर उसके स्व-गणना कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया गया।
जनपद में समस्त तहसील मुख्यालयों पर भी जन प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्व-गणना कार्य का शुभारंभ किया गया है तथा आम जनमानस से स्वगणना में प्रतिभाग करने की अपील की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली कॉलेज बरेली के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Fri May 8 , 2026
बरेली कॉलेज बरेली के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता बरेली : बरेली कॉलेज बरेली के कर्मचारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के बैनर तले आज अस्थाई कर्मचारियों ने प्राचार्य प्रो ओ पी राय को […]

You May Like

advertisement