स्वाभिमान के पर्याय थे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप- श्रीपाल शर्मा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : हिन्दू जागृति मंच ने महाराणा प्रताप की जयंती मना कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए माल्यार्पण किया और विचार व्यक्त किए। कोट पूर्वी स्थित शलभ रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर हिंदू जागृति मंच की ओर से महाराणा प्रताप जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें हर्षित शर्मा हनी ने महाराणा प्रताप को समर्पित राष्ट्रभक्ति गीत सुनाया। सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि मेवाड़ के सूर्य के रूप में 9 मई 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ में महाराणा प्रताप ने जन्म लेकर 1576 में अकबर के विरुद्ध हल्दीघाटी का युद्ध लड़कर अपनी सेना के साथ अकबर की सेना को टक्कर दी। युद्ध में कहीं साहस नहीं छोड़ा। 25 वर्ष जंगल में रहकर घास की रोटी खाई। इस बीच अकबर ने 40 बार संधि का प्रस्ताव भेजा। लेकिन महाराणा प्रताप ने ठुकरा दिया। संगीतकार एवं प्रसिद्ध कवि श्रीपाल शर्मा ने महाराणा प्रताप के आकर्षक व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके घोड़े चेतक की वीरता, संघर्ष, स्वामी भक्ति को रेखांकित किया। महाराणा प्रताप को वीरता, त्याग, संघर्ष, स्वाभिमान का पर्याय बताकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हिंदू जागृति मंच के प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वामीभक्त झाला मानसिंह ने अपने प्राण देकर महाराणा प्रताप के प्राणों की रक्षा की। महाराणा प्रताप हिंदू एकता को समर्पित थे। ऐसे महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर हम सब चलें, तभी राष्ट्र धर्म जीवंत हो सकता है। विचार गोष्ठी में राजेंद्र सिंह गुर्जर, भरत शर्मा, अजय कुमार शर्मा, अमित गुप्ता आदि अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त करके महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती मनाई। विचार गोष्ठी से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता अरुण अग्रवाल ने की संचालन शलभ रस्तोगी ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली से शुरू हुई किसान न्याय पदयात्रा का नई दिल्ली राजघाट पर हुआ समापन

Sun May 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : किसान न्याय पदयात्रा के संयोजक डॉ हरीश कुमार गंगवार ने बताया कि किसान न्याय सत्याग्रह समिति द्वारा आयोजित किसान न्याय पदयात्रा जो 14 अप्रैल को बरेली कोतवाली के सामने स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी पार्क से 24 न्याय पदयात्रीयो के साथ शुरू […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored