
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मथुरा,भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों ने किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि मथुरा महानगर के हृदय स्थल होली गेट चौराहे पर किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई इस मौके पर किसान नेताओं ने ठंडे शरबत मिष्ठान का वितरण होली गेट चौराहे पर किया ।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी ने कहा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत किसान गरीब मजदूरों के एकमात्र नेता थे जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवन भर किसान गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ी भारत सरकार से मांग करते हैं किसानों के मसीहा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए किसान नेता की जयंती पुण्यतिथि पर राज्यकीय व केंद्रीय अवकाश घोषित किया जाए ।
मथुरा महानगर के किसी भी प्रमुख चौराहे पर किसानों के मसीहा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी की प्रतिमा स्थापित की जाए जिससे आने वाली पीढ़ी देश के महान किसान नेताओं को याद कर सके
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन सुनील के जिला अध्यक्ष थान सिंह पहलवान जिला प्रभारी भगवान दास तोमर महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत जिला सलाहकार प्रयागनाथ चतुर्वेदी मांट तहसील अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह दीपक शर्मा कृष्ण शर्मा विजय चतुर्वेदी प्रेमपाल तहसील उपाध्यक्ष मांट गीरेंद्र सिंह करुआ लंबरदार सिहोरा आदि मौजूद थे ।


