हरियाणा में जल्द बने पत्रकार सुरक्षा कानून : डॉ. इंदु बंसल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम भेजे सैकड़ों पोस्टकार्ड।

चंडीगढ़,18 मई : हरियाणा के पत्रकारों के हितों व कल्याण के लिए संघर्षरत हरियाणा की सबसे बड़ी व मजबूत ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पिछले लम्बे समय से हरियाणा में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करता आ रहा है।
गौरतलब है कि पत्रकार सुरक्षा कानून व पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने प्रदेश के सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकारों के साथ संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन के नेतृत्व में गत 22 मार्च 2026 को दिल्ली जंतर – मंतर पर हरियाणा के इतिहास का पहला व विशाल महाधरना भी दिया था। ओर पत्रकारों की लंबित मांगों बारे एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा था।
साथ ही श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने डॉ बंसल के आह्वान पर अक्टूबर 2025 में हरियाणा के इतिहास का पहला ज्ञापन सौंपों अभियान भी चलाया था जिस के तहत संघ की सभी जिला इकाईयों ने जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में अपने जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ जिला अधिकारियों को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने व पत्रकारों की लंबित मांगों बारे ज्ञापन सौंपा था।
उक्त विषय पर हरियाणा में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने बताया कि आज 18 मई 2026 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड भेजो अभियान शुरू किया गया है जिस के तहत आज प्रदेशभर से संघ से जुड़े सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजे हैं।
डॉ. बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवा कर रहेगा। चाहे इसके लिए उन्हें कितना भी संघर्ष क्यों न करना पड़े।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदीप तिवारी आइडियल पत्रकार संगठन आजमगढ़ के जिला संयुक्त सचिव नियुक्त

Tue May 19 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 आजमगढ़, 18 मई : आइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई आजमगढ़ का विस्तार करते हुए निजामाबाद तहसील के पत्रकार श्री प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू को जिला संयुक्त सचिव आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement