नवीन आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जाए स्वीकार : डीएम

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

नवीन आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जाए स्वीकार : डीएम

रायबरेली:- 20 मई 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आवेदनों की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से योजना का आधिकारिक पोर्टल https://mbsyup.in दिनांक 19 मई 2025 से पूर्ण रूप से लाइव (सक्रिय) हो गया है।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले समस्त नवीन आवेदन अब अनिवार्य रूप से केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी दशा में कार्यालय/ब्लॉक स्तर पर कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई आवेदक कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन लेकर आता है, तो उसे योजना के ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी देते हुए ऑनलाइन आवेदन कराने हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।
उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस संबंध में सचेत कर दें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे मेजर ज्योति स्वरूप, जन्मशताब्दी वर्ष पर किया डा. अतुल वर्मा को सम्मानित

Thu May 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शहर की शान महान शख्सियत मेजर ज्योति स्वरूप के जन्मशताब्दी वर्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को रामपुर गार्डन के सभागार में हुआ। जिसकी अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश रस्तोगी ने कहा कि मेजर […]

You May Like

advertisement