25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में निकलेगी “संकल्प यात्रा”, आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया बल : मुकेश सहनी

Oplus_131072


25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में निकलेगी “संकल्प यात्रा”, आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया बल : मुकेश सहनी
लखनऊ।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वीआईपी पार्टी के संस्थापक “सन ऑफ मल्लाह” श्री मुकेश सहनी ने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में “संकल्प यात्रा” की शुरुआत की जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से निषाद समाज को उनके हक, सम्मान, भागीदारी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक एवं संगठित करना है।
श्री सहनी ने कहा कि निषाद समाज वर्षों से अपने अधिकारों और आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकारें केवल आश्वासन देने का काम करती रही हैं। अब समय आ गया है कि समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज़ को और बुलंद करे।
उन्होंने कहा कि “संकल्प यात्रा” के माध्यम से गांव-गांव, कस्बे-कस्बे और शहर-शहर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया जाएगा तथा उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह यात्रा समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज के आरक्षण की मांग केवल एक समाज की मांग नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की लड़ाई है। संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज की मजबूत और एकजुट आवाज़ को सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि निषाद समाज को उसका न्यायोचित अधिकार मिल सके।
उन्होंने प्रदेश के सभी समाजबंधुओं, युवाओं, महिलाओं एवं जागरूक नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में इस यात्रा से जुड़ें और समाज के सम्मान, अधिकार एवं आरक्षण की इस ऐतिहासिक लड़ाई को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
“संकल्प हमारा — अधिकार हमारा,
एकजुट होगा समाज, तभी मिलेगा सम्मान और आरक्षण का अधिकार।”

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्ड नं 24 में भाजपा उम्मीदवार सरबजीत शर्मा सनी की लोकप्रियता बदल सकती हैं चुनाव समीकरण

Sat May 23 , 2026
वार्ड नं 24 में भाजपा उम्मीदवार सरबजीत शर्मा सनी की लोकप्रियता बदल सकती हैं चुनाव समीकरण (पंजाब) फिरोजपुर 23 मई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement