वार्ड नं 24 में भाजपा उम्मीदवार सरबजीत शर्मा सनी की लोकप्रियता बदल सकती हैं चुनाव समीकरण

वार्ड नं 24 में भाजपा उम्मीदवार सरबजीत शर्मा सनी की लोकप्रियता बदल सकती हैं चुनाव समीकरण

(पंजाब) फिरोजपुर 23 मई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  पंजाब प्रदेश में नगर कौंसिल के चुनाव प्रचार जोरों पर है। तपती गर्मी में चुनाव प्रचार में लगी  अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार के प्रति पूरी शिद्दत के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।वार्ड नंबर 24 फिरोजपुर शहर में मुख्य रूप से भाजपा ,कांग्रेस,आम आदमी पार्टी एवं आजाद उम्मीदवारों में मुकाबला बड़ा रोमांचक बना हुआ है। इस चुनावी मुकाबले में सरबजीत शर्मा (सनी) जो कि भाजपा उम्मीदवार हैं उनकी लोकप्रियता इस बार वार्ड नं: 24 के समीकरण बदल सकती है। हर बड़े से छोटे तक सभी वार्ड के सहयोगी साथियों का उनको भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। सरबजीत शर्मा ने अपने वार्ड के सभी वोटर साथियों से अपील करते हुए कहा कि 26 मई को अधिक से अधिक वोट डालकर उनको वार्ड नं: 24 में विजई बनाया जाए ताकि वार्ड की जो बुनियादी जरूरत जैसे कि सीवरेज व्यवस्था को सुचारू बनाना,पीने का पानी ,स्ट्रीट लाइट, सड़कें गलियों की साफ सफाई इत्यादि सभी जरूरतों को सुचारू बनाया जाए और एक अच्छे वार्ड के रूप में शहर को प्रस्तुत किया जाए। सरबजीत शर्मा सनी ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही सेवा की है और सेवा ही करेंगे चाहे वह सामाजिक स्तर पर हों या राजनीतिक स्तर पर हों। 

  उनके द्वारा इस वार्ड के सभी गली मोहल्लों बाजारों में चुनाव प्रचार जोरों पर है। बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी उनके साथ इस चुनाव प्रचार में बड़ी ही मेहनत के साथ लगी हुई हैं। देखने वाली बात होगी कि 26 मई को फिरोजपुर की जनता बढ़ चढ़कर अपना पक्ष किस उम्मीदवार को देती है और किसको विजयी बनाती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल लुंबिनी जिला भैरहवा के नेपाल उद्योग वाणिज्य महा संघ के सभागार में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न हुआ

Sat May 23 , 2026
अंतरराष्ट्रीय डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 नेपाल काठमांडू 23 मई : पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के कृपा पात्र शिष्य, विश्व ब्राह्मण भूषण से सम्मानित, अधिवक्ता प्रेमचंद झा के सानिध्य में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ भैरहवा,लुंबिनी के सभागार में संपन्न […]

You May Like

advertisement