धर्म,भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है भागवत कथा : श्रीमहंत बंसी पुरी

पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 23 मई : श्री गोबिदानंद आश्रम में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के छटे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ कथा का रसपान किया। कथा में विशेष रूप से पहुंचे भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हुए मानसिक तनाव, अशांति और अनेक विकारों से घिरता जा रहा है। ऐसे में भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथावाचक महंत सर्वेश्वरी गिरी ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण करवा कर्दम-देवहुति संवाद का वर्णन करते हुए गृहस्थ जीवन में धर्म, संयम और भक्ति का महत्व बताया वहीं सती चरित्र के माध्यम से नारी सम्मान, त्याग और श्रद्धा का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंत में आरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया।
कथा मंच से श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा सुपर 100 कैंपस का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

Sun May 24 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – उमेश गर्ग। विद्यार्थियों के साथ बैठकर खाना खाया, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष। कुरुक्षेत्र, 23 मई : हरियाणा सुपर 100 कैंपस में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैंपस में विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं, […]

You May Like

Breaking News

advertisement