फिरोजपुर मंडल के दो टिकट चेकिंग स्टाफ को साइक्लिंग में उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु “महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया

(पंजाब) फिरोजपुर 25.05. 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  फिरोजपुर मंडल के अमृतसर में कार्यरत टीटीआई श्री अमरजीत सिंह तथा जलंधर सिटी में कार्यरत टीटीआई श्री रणबीर सिंह को साइक्लिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रतिष्ठित “महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार पंजाब सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान है।

 “महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड” किसी खिलाड़ी को जीवन में केवल एक बार उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन, उपलब्धियों तथा खेलों में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। साइक्लिंग के क्षेत्र में दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से रेलवे का नाम गौरवान्वित किया है।

      श्री बसंत कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फिरोजपुर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय साइकिल चालक श्री अमरजीत सिंह ने वर्ष 2018 में नई दिल्ली में आयोजित एशिया कप की टीम स्प्रिंट स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। वर्ष 2019 में थाईलैंड में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप की स्प्रिंट स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। वर्ष 2020 में 1 किमी टाइम ट्रायल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 2022 गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने 10 वर्षों तक लगातार सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया हैं तथा एक किलोमीटर टाइम ट्रायल में व्यक्तिगत राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी है।  

       मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता रेलवे के खिलाड़ियों एवं युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ 10ਵੀਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵੁਸ਼ੂ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਸੰਪੰਨ

Mon May 25 , 2026
ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਖੇਡਾਂ ਦਾ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਯੋਗਦਾਨ- ਡਾ. ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ। ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦਿਖਾਇਆ ਜੋਸ਼, ਅਨੁਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਖੇਡ ਭਾਵਨਾ। (ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ 25 ਮਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਇਨਾਮ ਵੰਡ ਸਮਾਰੋਹ ਮੌਕੇ ਡਾ. ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਨੈਸ਼ਨਲ ਅਵਾਰਡੀ ਅਤੇ ਉਪ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ (ਸੈਕੰਡਰੀ), ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ […]

You May Like

Breaking News

advertisement