पीएम आवास योजना से श्यामदास को मिला सपनों का घर

पक्का आवास से मिला सुरक्षित आशियाना

बलरामपुर, 26 मई 2026/ जिले के जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम कर्रा निवासी श्यामदास के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना नई खुशियां लेकर आई है। वर्षों तक कच्चे मकान में जीवन-यापन करने वाले श्यामदास का अब पक्के घर का सपना पूरा हो चुका है।
श्यामदास पहले अपने परिवार के साथ मिट्टी और खपरैल से बने घर में रहते थे। जिसके कारण पूरे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता मिलने के बाद उन्हें किस्तों में सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि का सही उपयोग करते हुए श्यामदास ने अपनी मेहनत और लगन से सपनों का मकान तैयार कराया। परिवार को अब हर मौसम में एक सुरक्षित आश्रय मिल गया है।
श्यामदास ने बताया कि पहले वे अपने परिवार की सुरक्षा और रहने की व्यवस्था को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे, लेकिन अब पक्का मकान बनने से उनकी यह चिंता हमेशा के लिए दूर हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार की राह पर बढ़ीं उमा

Tue May 26 , 2026
 खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय कर बनीं आत्मनिर्भर बलरामपुर, 26 मई 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार […]

You May Like

advertisement