गायत्री महायज्ञ भारतीय संस्कृति और लोकमंगल की महान परंपरा है : महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि

पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 28 मई : मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिणा काली पीठ धाम में श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरी महाराज द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु प्रतिदिन यज्ञ में आहुति देकर परिवार, समाज और विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। धार्मिक प्रवचनों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
महामंडलेश्वर विद्यागिरि महाराज ने कहा कि गायत्री महायज्ञ भारतीय संस्कृति और लोकमंगल की महान परंपरा है। इससे मन को शांति मिलती है तथा अच्छे संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पुण्यदायी मास माना जाता है। इस दौरान जप, तप, दान, यज्ञ और सत्संग का विशेष महत्व होता है। इस पवित्र समय में आयोजित गायत्री महायज्ञ व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास, मानसिक सुकून और आध्यात्मिक प्रेरणा का संचार करता है। श्रीमहंत बंसी पुरी ने कहा कि गायत्री महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में सद्भावना, संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है तथा मानव जीवन में सेवा, संयम और परोपकार की भावना बढ़ती है।
पीतांबरा पीठ मां बगलामुखी धाम के महंत भीम पुरी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में किए गए पुण्य कार्यों का कई गुना फल मिलता है। इसलिए लोगों को इस अवधि में अधिक से अधिक धार्मिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। धाम के व्यवस्थापक स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि यह महायज्ञ 25 से 31 मई तक चलेगा। पूर्णाहुति, कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित महायज्ञ में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
इस मौके पर महंत सर्वेश्वरी गिरी, स्वामी महेश पुरी, महंत कमला पुरी, स्वामी लखनपुरी, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी धीरज पुरी, स्वामी माधवपुरी, समाजसेवी विपिन काहड़ा, सरपंच विकल चौबे, बलराम शर्मा, पंडित संजय पौलस्त्य, विवेक पौलस्त्य, वीके जी, सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला में 5 लाख 46 हजार से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी : विश्राम कुमार मीणा

Fri May 29 , 2026
सभी 810 बूथों पर तेजी के साथ किया जा रहा है मैपिंग का कार्य। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 28 मई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत वर्ष 2002 की मतदाता सूची के साथ मतदाताओं की […]

You May Like

advertisement