तकनीकी शिक्षा से संवरेगा भविष्य

बस्तर संभाग के शासकीय आईटीआई में कोपा, इलेक्ट्रिशियन और फिटर सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रारंभ

जगदलपुर, 30 मई 2026/ बस्तर अंचल के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बस्तर संभाग के सभी 41 शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से छात्र कोपा, मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रिशियन, फिटर और प्लंबर जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश पा सकते हैं, जो आधुनिक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को सीधे रोजगार अथवा स्व-रोजगार से जोड़ने में बेहद मददगार साबित होते हैं।

        संयुक्त संचालक तकनीकी शिक्षा (प्रशिक्षण) बस्तर संभाग से मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक विभागीय वेबसाइट cgiti.addmissions.nic.in  के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं। आवेदन की यह प्रक्रिया 29 मई  से प्रारंभ हो चुकी है और आगामी 15 जून को रात्रि 11.59 बजे तक खुली रहेगी। संस्थान में उपलब्ध सीटों की विस्तृत और श्रेणीवार जानकारी विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है या वे पाठ्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो वे सीधे संबंधित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही पोर्टल में प्रदर्शित हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल-खेल में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

Sat May 30 , 2026
आंगनबाड़ी के बच्चों के चेहरों पर तितली संस्था ने बिखेरी मुस्कान जगदलपुर, 30 मई 2026/ आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार का दिन आम दिनों से बेहद अलग, रचनात्मक और ऊर्जा से भरपूर रहा। आंगनबाड़ी केंद्रों के छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर स्वयंसेवी संगठन तितली संस्था की टीम ने कुछ ऐसी अनूठी […]

You May Like

advertisement