
लोकेशन रायबरेली_रिपोर्टर विपिन राजपूत
16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 200 किलो लहन मौके पर नष्ट, 01 अभियोग पंजीकृत_
रायबरेलीः- 30 मई 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य एवं उन्नाव आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा उन्नाव एवं रायबरेली जनपद की सीमा पर भँवरेश्वर मंदिर के आसपास एवं सई नदी के किनारे विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा ग्राम- सुदौली ग्राम स्थित भंवरेश्वर मंदिर के आसपास एवं सई नदी के तटवर्ती क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 200 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 01 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।


