राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होने पर भी पत्रकारिता का रास्ता आसान नहीं,विविध संवाद के पत्रकारिता विशेषांक हुआ विमोचन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के 43 वें वार्षिकोत्सव पर स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा, शांति ,रुचि मलिक और प्रशांत सुमन की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को रोटरी भवन में हुआ। गोंडा से पधारे वरिष्ठ पत्रकार कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ.जी.सी.श्रीवास्तव ने कहा कि 200 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन पत्रकारिता करना आसान नहीं है। कॉरपोरेट सेक्टर और सोशल मीडिया ने पत्रकारिता को पत्रकारिता नहीं रहने दिया उसका रूप बिगाड़ दिया है। लखनऊ से ही आये वरिष्ठ पत्रकार अनुपम चौहान ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की झूठी-सच्ची पत्रकारिता पर कटाक्ष किया। भारतीय पत्रकारिता संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पिछले 43 वर्षों से पत्रकारिता का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है अब पत्रकारिता धरातल से नहीं हो रही है।हमें अपने स्वाभिमान को बचाकर पत्रकारिता करनी है। साहित्यकार सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता से लोग बहुत उम्मीद रखते हैं लेकिन पत्रकारिता को वह क्या दे रहे हैं यह एक अहम प्रश्न है। क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और कार्यवाहक महासचिव मुकेश सक्सेना ने सभी को सम्मानित भी किया।विविध संवाद पत्रिका के 200 वर्षों की पत्रकारिता से युक्त सामग्री का विशेषांक का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। पत्रकारिता दिवस पर हुए कार्यक्रम में ” 200 वर्षों की पत्रकारिता में क्या पाया और क्या खोया” पर गहन चर्चा हुई। “28 वां सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा पत्रकारिता सम्मान” गोंडा से पधारे वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जी.सी.श्रीवास्तव को दिया गया। “15 वां शान्ति सिन्हा पत्रकारिता सम्मान” पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए के लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अनुपम चौहान और बरेली की अंजू शर्मा को दिया गया। प्रशांत सुमन पत्रकारिता सम्मान लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अतुल मोहन सिंह को दिया गया।जबकि बरेली की जानी-मानी वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवयित्री डॉ. शालिनी शर्मा ” मुक्ता ” को तृतीय रुचि मलिक स्मृति साहित्य सम्मान” प्रदान किया गया। 15 स्थानीय पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अरुणा सिन्हा द्वारा सरस्वती मां की वंदना से हुआ। मंजू सक्सेना और शकुन सक्सेना ने वन्देमातरम गीत गाया। प्रकाश चंद्र सक्सेना ने आव्हान गीत और सभी का स्वागत सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ.जी.सी.श्रीवास्तव ने की। क्लब की गतिविधियों की जानकारी कार्यवाहक महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना ने दी।संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने तथा सभी का आभार नरेश मलिक और डी-डी.शर्मा ने व्यक्त किया।निर्भय सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, सत्येन्द्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना,अवनीश यादव,फहीम करार, अभय भटनागर,मंजू लता,रश्मि,अनिला, कुबेर सुमन,बेबी शर्मा,प्रियदर्शिनी शर्मा,महेश शर्मा,असित रंजन, रमेश गौतम,रंजीत पाँचाले और सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

Sun May 31 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी,थाना क्षेत्र में सरजू कट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement