हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी,थाना क्षेत्र में सरजू कट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव ठिरिया खेतल निवासी लालाराम दिवाकर फतेहगंज पश्चिमी कस्बे से साइकिल द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। सरजू कट के सामने हाईवे पार करते समय बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लालाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहे किशनलाल राजपूत के साथ एक बच्चा भी मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया। लोगों का कहना था कि यदि पीछे से कोई भारी वाहन आ जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लालाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement