
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने अपने जिला कार्यालय पर स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें काफी अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।
जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव वर्मा ने बताया कि बरेली बार एसोशियशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने “भारतीय साक्ष्य अधिनियम” विषय पर मार्गदर्शन एवं विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित अधिवक्ताओं को प्रदान की।वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं के भारतीय साक्ष्य अधिनियम से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देते हुए उपस्थित अधिवक्ताओं की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया।
जिला संरक्षक पूरन लाल प्रजापति,संगठन के जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना,विनोद कनौजिया, गिरिराज किशोर सिंह चौहान, लोक अभियोजक सरनाम सिंह, महामंत्री हजारी लाल,अरविंद सिंह,गौरव राठौर,संतोष सिंह,स्वाध्याय मंडल प्रभारी रूपेश कुमार,प्रेम सिंह,राणा प्रताप सिंह,अर्पिता सक्सेना, गीता कश्यप,रंजना सागर, कविता सक्सेना,सुषमा शास्त्री, स्वरांजली,पूनम चंद्रा,आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम में शामिल सभी अधिवक्ताओं का आभार जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने व्यक्त किया।


