भीषण गर्मी को देखते हुए अधिक मास में बच्चों ने लगाई शीतल जल व जलजीरा की छबील, सेवा भाव से जीता सभी का मन

(पंजाब) फिरोजपुर 01 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   अधिक मास के पावन अवसर पर भीषण गर्मी के बीच नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सनातन संस्कृति, सेवा और परोपकार की अनूठी मिसाल पेश की। प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर, बाजार राम सुख दास में प्रातः 10 बजे बच्चों द्वारा ठंडे एवं शीतल जल तथा स्वादिष्ट जलजीरा की छबील लगाई गई, जिससे राहगीरों को कड़ाके की गर्मी से राहत मिली।

 इस सेवा कार्य में आरव सरदा, सारांश धवन, नक्ष भटनागर, कृषिव भारद्वाज, आनंद, दिवांश, जसमीत सिंह, कनिका भटनागर, वंशिका, प्रभमेहर, अनमोल बत्रा तथा दर्शदीप भारद्वाज ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। बच्चों ने स्वयं छबील की व्यवस्था संभाली और आने-जाने वाले लोगों को शीतल जल एवं जलजीरा वितरित कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

    भीषण गर्मी के दौरान शीतल जल ग्रहण करने वाले राहगीरों ने बच्चों के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि इतनी कम आयु में सेवा और परोपकार की भावना का प्रदर्शन वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने बच्चों के संस्कारों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस अवसर पर मुख्य पुजारी सत्यदेव भारद्वाज, कल्पना भारद्वाज तथा अमृतवेला प्रभात समिति के संस्थापक सचिन नारंग ने भी बच्चों का मार्गदर्शन और सहयोग किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सनातन धर्म की वास्तविक पहचान है और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में सामाजिक जिम्मेदारी, मानवता और सहयोग की भावना विकसित होती है।

    मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सेवा भाव का वातावरण बना रहा। 

 उपस्थित श्रद्धालुओं ने बच्चों के इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे संस्कार ही भविष्य में एक संवेदनशील और जागरूक समाज का निर्माण करते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुलपति के हाथों कैंपस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर लेटर प्राप्त कर प्रफुल्लित हुए छात्र

Mon Jun 1 , 2026
कुलपति के हाथों कैंपस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर लेटर प्राप्त कर प्रफुल्लित हुए छात्र, सुविवि परिसर के हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर, आजमगढ़।महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों के लिए गर्व और खुशी का अवसर तब […]

You May Like

Breaking News

advertisement