कुलपति के हाथों कैंपस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर लेटर प्राप्त कर प्रफुल्लित हुए छात्र

कुलपति के हाथों कैंपस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर लेटर प्राप्त कर प्रफुल्लित हुए छात्र,

सुविवि परिसर के हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर,

आजमगढ़।महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों के लिए गर्व और खुशी का अवसर तब आया जब उन्हें कैंपस प्लेसमेंट एवं समर इंटर्नशिप के जॉब ऑफर लेटर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार महोदय के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी ने विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उपरांत अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि इंटर्नशिप केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराती है, तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है तथा रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सीखने की भावना के साथ कार्यस्थल पर अपने कौशल और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि जो सम्मानित किए गए हैं वे सौभाग्यशाली है जिन्हें आंशिक कारणों से या कम अंकों से यह पुरस्कार नहीं प्राप्त कर सके हैं वह कदापि विचलित न हो क्योंकि हो सकता है प्रकृति ने और बेहतर करने के लिए उन्हें सुरक्षित रखा है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रण श्री आनंद कुमार मौर्य , प्रभारी हिमांशु शेखर डॉक्टर वंदना गिरि एवं डॉक्टर अर्पित मिश्रा जी के साथ-साथ विश्वविद्यालय के प्राध्यापक गण गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रही,कार्यक्रम के अंत में विभाग के सभी शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमांशु शेखर ने किया।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़ मो.नं.9452 44 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल में सार्वदेशिक आर्य वीर दल के राष्ट्रीय शिविर का आयोजन

Mon Jun 1 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। प्रधान राजकुमार गर्ग ने ओ३म् ध्वज फहराकर किया विधिवत् शुभारम्भ। कुरुक्षेत्र, 01 जून : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आज सार्वदेशिक आर्य वीर दल न्यास के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती जी की पावन उपस्थिति में गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग […]

You May Like

Breaking News

advertisement