एसआईआर मतदाता सूची के घर-घर सत्यापन में जुटेगी कांग्रेस, विधानसभा चुनाव के लिए संगठन पूरी तरह तैयार – मुन्ना राय

आजमगढ़, जिला कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ की मासिक बैठक आज श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कॉलेज, सठियांव के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती तथा बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष को उनके क्षेत्र की एसआईआर (Special Intensive Revision) मतदाता सूची बूथवार उपलब्ध कराई गई। निर्णय लिया गया कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं संबंधित कार्यकर्ता घर-घर जाकर एसआईआर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति पाए जाने पर उसे तत्काल संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बूथ समितियों के गठन एवं पुनर्गठन की भी समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान तेज़ी से चल रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकर्ता को एसआईआर सत्यापन अभियान में पूरी गंभीरता के साथ जुटना होगा ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी भी मतदाता का अधिकार प्रभावित न हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से पार्टी आगामी चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगी।

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाजुल हसन, राजाराम यादव, गिरिश चन्द्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, चन्द्रपाल सिंह यादव, अंसार अहमद, अजीत राय, संतोष सिंह, मोहम्मद आमिर, सत्य प्रकाश मिश्रा , भजूराम यादव , रामविलास चौहान , शीला भारती, सीमा भारती, हरिओम उपाध्याय, राम अवध यादव ‘ प्रेमी ‘ यशवंत सिंह ‘ नागा ‘ , उमेश सरोज , हाजी इफ़्तिख़ार, मक़बूल आलम , प्रदीप यादव, बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ज़िला कांग्रेस कमेटी , आज़मगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कब्ज एक साधारण पाचन विकार ही नहीं, अपितु उदर संबंधी अनेक व्याधियों की पूर्वपीठिका भी मानी जाती है:स्वामी विज्ञानानन्द

Wed Jun 3 , 2026
स्वामी विज्ञानानन्द जी ने कब्ज़ के निवारण सम्बंधित प्राणायाम और यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया। फिरोज़पुर 03 जून 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= “दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान” की ओर से स्थानीय “अमर शहीद मदन लाल ढींगरा मैमोरियल पार्क “में आयोजित दो दिवसीय “विलक्षण योग शिविर* के आज दूसरे दिन […]

You May Like

advertisement