शैलेश गिरि ने संभाला कार्यभार, वित्तीय पारदर्शिता और संसाधन प्रबंधन को बताया शीर्ष प्राथमिकता

  • महाराजा सुहेलदेव विवि को मिले पूर्णकालिक वित्त अधिकारी,
    आजमगढ़। ,महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के नव नियुक्त वित्त अधिकारी शैलेश गिरि ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। शैलेश गिरि जी यहाँ आने के पहले लखनऊ स्थित जवाहर भवन में मेडिकल शिक्षा में वित्ताधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं |
    विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के शुरुआती दिनों में जब विश्वविद्यालय का कैंप कार्यालय डीएवी पी.जी. कॉलेज आजमगढ़ में था, तो शैलेश गिरि जी इसी विश्वविद्यालय के वित्ताधिकारी के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं |शैलेश गिरि ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय के समग्र विकास में वित्तीय अनुशासन एवं संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उनकी प्राथमिकताओं में वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करना, बजट निर्माण एवं संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना, आय-व्यय की पारदर्शी व्यवस्था विकसित करना तथा सभी वित्तीय प्रक्रियाओं को शासन एवं विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप संचालित करना शामिल है।
    उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में डिजिटल वित्तीय प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे भुगतान, लेखांकन एवं वित्तीय निगरानी की प्रक्रियाएं सरल, त्वरित एवं पारदर्शी बन सकें। उन्होंने समयबद्ध वेतन एवं अन्य भुगतानों के निस्तारण, ऑडिट संबंधी मामलों के समाधान तथा वित्तीय जवाबदेही को मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया।
    नव नियुक्त वित्ताधिकारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध एवं आधारभूत संरचना विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदानों एवं अन्य स्रोतों से वित्तीय संसाधन प्राप्त करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाएगा, ताकि विश्वविद्यालय की विकास योजनाओं को नई गति मिल सके।
    विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी से मिलकर अपने दायित्व के बाबत अवगत कराया, कुलपति जी ने नवागत वित्त अधिकारी शैलेश गिरि जी को अपने कुशल दायित्व निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी, तथा यह उम्मीद जताई कि श्री गिरि के कुशल प्रशासनिक व वित्तीय क्षमता का लाभ विश्वविद्यालय को प्राप्त होगा वित्तीय प्रबंधन और सुगम होगा हां बहुत दिनों के उपरांत हमें पूर्ण कालिक वित्त अधिकारी प्राप्त हुआ है निश्चय ही यह विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए सुखद होगा। परीक्षा नियंत्रक और विश्वविद्यालय के निवर्तमान वित्त अधिकारी जग नारायण झा ने समेकित रूप से लिए नवागत वित्त अधिकारी को कार्यभार ग्रहण कराया तथा पुष्प गुच्छ देकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही साथ प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि शैलेश गिरि के अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं वित्तीय प्रबंधन कौशल से विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा संस्थान के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी| इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार , जग नारायण झा नियंत्रक आनंद मौर्या और सहायक कुलसचिव डॉ.महेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे |
    डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि. आजमगढ़ मो.न. 9452445878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चूड़ामणि(मोहबरा)चौराहे पर ऊषा होमस्टे के बगल रोड पर खुलेआम बिकता अवैध सिलेंडर

Wed Jun 3 , 2026
अयोध्या/रानोपाली चूड़ामणि(मोहबरा)चौराहे पर ऊषा होमस्टे के बगल रोड पर खुलेआम बिकता अवैध सिलेंडर चौकी रानोपाली के अंतर्गत चूड़ामणि(मोहबरा) से बाईपास के तरफ जाने वाले चौराहे पर ऊषा होमस्टे के बगल खुलेआम अवैध तरीके से बिक रहा सिलेंडर, इस चौराहे से प्रतिदिन आमजनमानस के साथ वीआईपी मूवमेंट 24 घंटे लगा रहता […]

You May Like

advertisement