स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारियों ने स्टाफ को पीटा, सरकारी फाइलें भी फाड़ी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सनसिटी पावर हाउस पर शनिवार दोपहर अचानक बवाल हो गया। स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कुछ कर्मचारी वहां पहुंचे और लाइनमैन बुलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ा कि कर्मचारियों ने जेई के स्टाफ पर हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, अवर अभियंता नीरज पंवार के अधीन कार्यरत राहुल कुमार (टीजी-2) से कंपनी के दो कर्मचारियों ने लाइनमैन बुलाने को कहा। जब राहुल ने वजह पूछी तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए। इसी बीच उनके चार और साथी वहां आ धमके और राहुल से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह राहुल को छुड़ाया। इसी दौरान आरोपियों में शामिल गोल्डी, मोनिस शंखधार और उनके तीन साथी पावर हाउस में रखे सरकारी दस्तावेजों पर टूट पड़े और लॉग शीट व शिकायत रजिस्टर फाड़ डाले।
घटना के बाद कर्मचारियों में रोष है। जेई नीरज पंवार ने आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। इज्जतनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को

Mon Sep 8 , 2025
बलरामपुर, 08 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया जाना है। इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायालय रामानुजगंज में किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य सभी प्रकार के […]

You May Like

advertisement