निजामाबाद के समग्र विकास को लेकर समाजसेवी अरुण कुमार मिश्र ‘लालू’ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

निजामाबाद के समग्र विकास को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
आजमगढ़। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी निजामाबाद के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विरासत संरक्षण की मांग को लेकर समाजसेवी अरुण कुमार मिश्र ‘लालू’ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निजामाबाद को उसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शिल्पगत विशेषताओं के आधार पर मॉडल हेरिटेज टाउन के रूप में विकसित करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील मुख्यालय होने के बावजूद निजामाबाद आज भी जर्जर सड़कों, अपर्याप्त पेयजल व्यवस्था, कमजोर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता संबंधी समस्याओं तथा व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। विश्वविख्यात ब्लैक पॉटरी कला, धार्मिक स्थलों एवं साहित्यिक विरासत के लिए प्रसिद्ध होने के बावजूद क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित है।
ज्ञापन के माध्यम से गदुली-निजामाबाद एवं रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण, ब्लैक पॉटरी कलाकारों के लिए स्थायी विपणन केंद्र एवं शिल्प हाट की स्थापना, निजामाबाद बाजार से मां शीतला धाम तक सड़क निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था, तहसील परिसर में आरओ शीतल पेयजल संयंत्र लगाने तथा गुरुद्वारा साहिब मार्ग के निर्मा वशण एवं सौंदर्यीकरण की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र में न्यूनतम 20 घंटे गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति, आधुनिक सामुदायिक शौचालय एवं यूरिनल की स्थापना, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु विरासत संरक्षण समिति के गठन तथा हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की प्रतिमा स्थापित किए जाने की भी मांग उठाई गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि इन मांगों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती है तो निजामाबाद पर्यटन, रोजगार, व्यापार एवं सांस्कृतिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता निजामाबाद के सम्मान एवं विकास के लिए शांतिपूर्ण तरीके से वृहद धरना-प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन अनशन करने के लिए बाध्य होगी।
समाजसेवी अरुण कुमार मिश्र “लालू” ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परिजनों के आरोप और अस्पताल की सफाई के बीच फंसा मौत का कारण

Fri Jun 5 , 2026
विजय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉक्टर मनीष त्रिपाठी पेश की सफाई खून मांगकर चंद मिंटो में थमा दी लाश, डेढ़ लाख वसूलने का आरोप अस्पताल प्रशासन की नई थ्योरी; हार्ट अटैक बता झाड़ा पल्ला आजमगढ़। लछिरामपुर स्थित विजय सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में इलाज के दौरान एक 22 वर्षीय युवक गोलू यादव […]

You May Like

Breaking News

advertisement