विकसित भारत अभियान की सफलता में सांसद नवीन जिंदल का कुरुक्षेत्र मॉडल पूरे देश के सामने पेश करेगा नजीर : डॉ. अर्चना गुप्ता

विदेश में केवल स्किल आधारित युवाओं की जरूरत, फाउंडेशन करेगी लक्ष्य प्राप्ति में मदद : सांसद नवीन जिंदल।
महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर और केआईएससी के बाद अब आरकेएसडी कैथल में जल्द शुरू होगा केआईएससी।
नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा नवीन अवसर कार्यक्रम के तहत आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव में पहुंचे 5000 से अधिक युवा, विभिन्न कंपनियों ने लिया साक्षात्कार।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 4 जून : विदेश में रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं के लिए सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव आयोजित किया गया। नवीन अवसर कार्यक्रम के तहत हुए इस महोत्सव में हजारों की संख्या में युवा वर्ग में उत्साह दिखाया। इस अवसर पर भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल युवाओं को रोजगार देने के मामले में देश के सामने आ रही चुनौती को स्वीकार करते हुए इससे निपटने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल द्वारा कुरुक्षेत्र में किए जा रहे स्किल ट्रेनिंग में अन्य विकास कार्यों को लेकर कुरुक्षेत्र मॉडल पूरे देश के सामने एक नजीर पेश करेगा। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल की सोच है कि युवाओं के अंदर हुनर हो और वे स्किल में निपुण होने को प्राथमिकता दें ताकि रोजगार के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की बजाय खुद का सेटअप खड़ा किया जा सके। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा के युवा बेहद खुशनसीब है कि उन्हें नवीन जिंदल जैसे साधन संपन्न और प्रोग्रेसिव सोच रखने वाले सांसद मिले।
हिसार से विधायक एवं पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि स्वर्गीय ओपी जिंदल जी ने कुरुक्षेत्र को हमेशा अपना परिवार माना है और यहां के लोगों की जिम्मेदारी अब सांसद नवीन जिंदल को मिली है। जिसे वह पूरी तरह से निभा रहे हैं।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि अपने चुनावी घोषणा पत्र के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए उन्होंने 2 साल के अंदर कुरुक्षेत्र में आधुनिक स्किल सेंटर और बाबैन में महात्मा ज्योतिबा फुले आईटीआई की स्थापना का कार्य पूरा किया। पिछले एक साल के दौरान स्किल सेंटर के जरिए 2500 युवाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया गया। 15 कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में फाउंडेशन ने अपने प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हुए हैं ताकि वहां के युवाओं को भी प्रशिक्षित किया जा सके। जल्द ही कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में भी कैथल इंटरनेशनल स्किल सेंटर शुरू होनेजा रहा है। सांसद ने कहा कि युवा विदेश जाने के लिए सही रास्ता चुने विदेश में तकनीक और टैलेंट की जरूरत है। जमीन बेचकर विदेश जाना समस्या का हल नहीं है । बल्कि स्किल आधारित ट्रेनिंग के जरिए किसी भी फील्ड में जाकर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के अभियान को गति देने के लिए शुरू की गई निरंतर प्रक्रिया है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी और सरकार के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने जो योजनाएं शुरू की हैं। उनसे कुरुक्षेत्र और कैथल के हजारों युवाओं को लाभ मिल रहा है। ऐसे सांसद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना हम सब का दायित्व है। सांसद नवीन जिंदल ने उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए भविष्य की योजनाओं को भी उनके साथ साझा किया। इस दौरान कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर से वीएलसीसी के पास और छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी भी हुई। संस्थान की ओर से डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि केआईएससी के 86 में से 60 बच्चों ने जर्मन लैंग्वेज टेस्ट क्लियर किया है।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर डॉ. शाश्वतानंद, महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती, संत शंकरानन्द, बड़ा उदासीन अखाड़ा से महंत महेश मुनि, पूंडरी विधायक सतपाल जाम्बा, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, रोहतक के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, डॉ. जगविंद्र विर्क, चेयरमैन गुरनाम सैनी, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खैहरा गोल्डी,चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर,जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह, कैथल प्रभारी रविंदर धीमान, अश्विनी जैन, रोहित गुप्ता, विनोद गर्ग खरैती लाल सिंगला, विजय वेदपाल, राजेश सिंगला, मनोज दुआ, नवनीत गोयल, हरिओम अग्रवाल, देवेंद्र जिंदल, नसीब ककहेड़ी, प्रदीप बदनारा, नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से डॉ. मनीष मिश्रा, कर्नल अरुण चंदेल, अभिषेक सहगल आदि उपस्थित रहे ।
कंपनियों ने लिए युवाओं के इंटरव्यू।
नवीन जिंदल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव में स्वास्थ्य सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, कंस्ट्रक्शन, आईटी, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, इंटरनेशनल हेल्थ केयर, इंटरनेशनल आईटी इस बीएफएसआई, इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स इंटरनेशनल, कंस्ट्रक्शन, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कोटेक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, एयू स्मॉलफाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, एरोस्पोर्टस तथा ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए। साथ ही जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, कनाडा, ओमान, कतर, वियतनाम और अन्य देशों में रोजगार से संबंधित संभावनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 5000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
अभिभावकों ने साझा किया अनुभव, बोले – सांसद ने जमीन बिकने से बचाई।
कार्यक्रम में संवाद के दौरान कैथल के गांव बदनारा से पहुंचे प्रदीप शर्मा ने मंच पर बताया कि वो अपनी जमीन बेचकर बेटे को डंकी रूट से विदेश भेजना चाहते थे । इस दौरान एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात सांसद नवीन जिंदल से हुई। उन्होंने अपनी बात साझा कि तो सांसद ने कहा कि जमीन मत बेचना। मैं आपके बेटे के लिए कुछ करूंगा। तब सांसद नवीन जिंदल ने उनके बेटे को स्किल ट्रेनिंग दिलाने की बात कही। अब उन्हें गर्व है कि उनका बेटा स्किल ट्रेनिंग प्राप्त करके विदेश जाकर अपना रोजगार पाएगा। यदि सांसद जिन्दल उसे नहीं समझाते तो अब तक उसकी जमीन बिक चुकी होती। इसी तरह उन लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किया जिन्हें सांसद नवीन जिंदल की फाउंडेशन के जरिए रोजगार प्राप्त हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में करें सुनिश्चित : अमन कुमार

Fri Jun 5 , 2026
एसडीएम थानेसर ने पत्रकार वार्ता में एसआईआर बारे दी विस्तृत जानकारी223905 मतदाताओं में से 114000 मतदाताओं की मैपिंग का कार्य हुआ पूरा। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 4 जून : थानेसर विधानसभा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध, […]

You May Like

advertisement