पर्यावरण निबन्ध प्रतियोगिता में अनाथालय का संजय रहा प्रथमपौधारोपण कर पर्यावरण रक्षकों को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब द्वारा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर आर्य समाज अनाथालय में पर्यावरण निबन्ध प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें अनाथालय का छात्र संजय प्रथम,सक्षम द्वितीय तथा छात्र भूपेन्द्र और सूरज तृतीय स्थान पर रहे।अजय और जितेंद को सांत्वना पुरस्कार मिला।निबन्ध प्रतियोगिता में 20 बच्चों ने हिस्सा लिया।सभी ने स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देते हुए एक से एक अच्छे निबंध लिखे। बच्चों और क्लब के सदस्यों ने अनार, मीठी नीम,नीबू,अशोक, जामुन के पौधे भी लगाए। इन बच्चों को पर्यावरण रक्षक का सम्मान भी दिया गया। सभी विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि अनिल कुमार सक्सेना कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, संयोजक इं. ए. एल. गुप्ता,मुकेश सक्सेना ने बांटे।इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रकाश सक्सेना,जितेंद्र सक्सेना, अखिलेश कुमार,डॉ. सुरेश रस्तोगी, कुसुम लता,प्रीति सक्सेना, विजय कपूर,इं. डी. डी.शर्मा,मुकेश कुमार,राजेश कुमार,विनय सक्सेना,ओंकार आर्य,डॉ. आलोक सेठ,निर्भय सक्सेना, गंगा राम पाल ,महेश,अखिलेश मौजूद रहे। पर्यावरण गोष्ठी में कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्र सभी लोगों से कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिये अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उसकी सेवा करें। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्मनी आयुर्वैदिक कॉलेज एवं अस्पताल में ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई जैसी गंभीर चुनौतियां को लेकर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Sat Jun 6 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 05 जून {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

You May Like

Breaking News

advertisement