आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

150 कार्यकर्ता होंगे प्रशिक्षित

सुकमा, 07 मई 2026/ जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मोबाइल क्रैचेज की संयुक्त पहल के तहत 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित इस प्रशिक्षण में सुकमा, तोंगपाल, दोरनापाल, कोंटा एवं छिंदगढ़ परियोजनाओं के 150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 1 जून से प्रारंभ होकर 14 जून 2026 तक चार बैचों में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रारंभिक बाल देखभाल, शिक्षा एवं विकास (ECCD) कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाना है।
     प्रशिक्षण के अंतर्गत नए ECCD पाठ्यक्रम की इकाई-1 एवं इकाई-2 पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इससे पूर्व जिले के मास्टर ट्रेनर्स को 7 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया था, जिसके बाद वे अब विभिन्न परियोजनाओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस पहल से कार्यकर्ताओं की शिक्षण क्षमता में वृद्धि होगी तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण तैयार किया जा सकेगा।
     मोबाइल क्रैचेज, दिल्ली की ईसीडी विशेषज्ञ टीम द्वारा विकसित इस पाठ्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसका स्थानीय परिवेश से जुड़ाव है। पाठ्यक्रम में कहानियों, गीतों और कविताओं का गोंडी एवं हल्बी भाषाओं में अनुवाद शामिल किया गया है, जिससे बच्चों के लिए सीखना अधिक सहज और रोचक बनेगा। छह इकाइयों वाले इस पाठ्यक्रम में फिलहाल दो इकाइयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि आगामी चरणों में शेष इकाइयों का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री शिवदास नेताम, सुश्री अर्कजा (पीपीआई फेलो) एवं श्री रूपेंद्र देवदास (मोबाइल क्रैचेज) सहित अन्य अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व साइकिल दिवस पर रायगढ़ में उमड़ा फिटनेस का उत्साह‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली में सैकड़ों लोगों ने निभाई सहभागिता स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने दिया फिट इंडिया का संदेशस्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और नियमित व्यायाम के प्रति किया जागरूक, सभी ने लिया फिट भारत निर्माण का संकल्प

Sun Jun 7 , 2026
रायगढ़, 07 जून 2026/ विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार सुबह आज रायगढ़ शहर में आयोजित ‘‘संडेज ऑन साइकिल’’ रैली फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश बनकर उभरी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिला प्रशासन […]

You May Like

Breaking News

advertisement